Dipika Chikhlia On Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. हालांकि, फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस भी हो रही है. अब टीवी की मशहूर ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया रणबीर के समर्थन में सामने आई हैं. उन्होंने कहा है कि अगर रणबीर ने एनिमल जैसी फिल्म की है तो क्या वो राम नहीं बन सकते.
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दीपिका चिखलिया से रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल पूछा गया था. इस दौरान उनसे यह भी कहा गया कि रणबीर ने पहले ‘एनिमल’ जैसी फिल्म की है, इसलिए कुछ लोग उन्हें राम के किरदार के लिए सही नहीं मानते. इस पर दीपिका ने साफ कहा कि एक अभिनेता का काम अलग-अलग तरह के किरदार निभाना होता है.
ये भी पढ़ें: Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये, CM हिमंत बिस्वा ने कहा- दिल से आभारी हूं
रणबीर के सपोर्ट में आईं दीपिकादीपिका चिखलिया ने कहा, “वह एक एक्टर हैं. ऐसा नहीं है कि मैं और अरुण गोविल सीधे भगवान के पास से आए थे. एक कलाकार के लिए अलग-अलग तरह के किरदार निभाना ही उसकी सबसे बड़ी खूबी होती है. जो अभिनेता ‘बर्फी’ जैसी फिल्म कर सकता है, वही ‘एनिमल’ भी कर सकता है और जो ‘एनिमल’ कर सकता है, वह भगवान राम का किरदार भी निभा सकता है. रणबीर बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसे किरदार निभाने का मौका मिला है.”
रणबीर कपूर ने भी दिया था जवाबरणबीर कपूर भी अपनी कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान उन्होंने कहा था कि जब उन्हें यह भूमिका मिली तो सबसे पहले उनके मन में यही सवाल आया कि क्या वह इस जिम्मेदारी के योग्य हैं. उन्होंने कहा, “मैं भगवान राम का किरदार निभा नहीं रहा, बल्कि उन्हें पर्दे पर प्रस्तुत कर रहा हूं. ‘रामायण’ हजारों वर्षों से लोगों की आस्था और जीवन का हिस्सा रही है. हर व्यक्ति के मन में भगवान राम की अपनी अलग छवि होती है. इसलिए इस किरदार के लिए कोई एक निश्चित चेहरा नहीं हो सकता.”
रणबीर ने यह भी माना कि कुछ लोगों को लग सकता है कि वह इस भूमिका के लिए सही नहीं हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें सही मानेंगे. उनके मुताबिक, “भगवान राम का किरदार वही अभिनेता निभा सकता है, जिसके मन में इस यात्रा के प्रति सच्ची नीयत, विश्वास और श्रद्धा हो.”
दिवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्मनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा.
ये भी पढ़ें: Ramayana Trailer: अब एनिमल जैसी फिल्में मत करनारामायण का ट्रेलर देख महाभारत के इस एक्टर ने रणबीर कपूर को दी सलाह