एक्स पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिख दी ऐसी बात
निशा शर्मा July 31, 2026 05:12 PM

राज चौधरी ने हाल ही में दावा किया था कि उनकी बेटी पलक तिवारी उन्हें अपना पिता नहीं मानती है और उन्होंने बेटी को सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया है. वहीं राजा चौधरी ने अपनी एक्स वाइफ श्वेता द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों से भी इंकार किया था. साथ ही उन्होंने श्वेता पर अपने को-स्टार सेजान खान के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था. राजा ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बजाय 93 लाख रुपये का फ़्लैट क्यों चुना था. वहीं  अपने एक्स-हसबैंड राजा चौधरी के हालिया चौंकाने वाले दावों के बाद श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है.

राजा चौधरी के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने की पोस्ट
राजा का इंटरव्यू वायरल होने के बाद से फैंस श्वेता तिवारी या पलक तिवारी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे. वहीं इस विवाद के बीच श्वेता ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. हालांकि, श्वेता की पोस्ट 'ट्रेटर्स 2' में उनके आने वाले रोल के बारे में है. उन्होंने राजा के किसी भी दावे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, श्वेता ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इस बार असली कसौटी यह जानना है कि किस पर भरोसा किया जाए."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता और राजा की साल 2027 में टूट गई थी शादी
बता दें कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने 1998 में शादी की थी. उनकी नौ साल की शादी 2007 में खत्म हो गई थी.  श्वेता ने अलग होने की वजह घरेलू हिंसा और राजा की शराब की लत को बताया था। तब से उनकी बेटी पलक तिवारी श्वेता के साथ रह रही हैं.  वहीं श्वेता तिवारी ने अभी तक राजा के दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वह फिलहाल अपने नए शो 'ट्रेटर्स 2' पर ध्यान दे रही हैं, जो इस साल अगस्त में रिलीज होने वाला है.

:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही 'जना नायकन' से 'द ओडिसी 'की कमाई

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.