Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘अलायंस’ इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है. जिसकी वजह है फैमिली वीक, जिसकी शुरुआत हो चुकी है. शो में अबतक मिनी के बच्चे और पति कबीर खान, कुशाल टंडन की बहन और दोस्त काम्या, अर्शलान गोनी की गर्लफ्रेंड सुजैन खान पहुंची. अब शो में सोहेल खान के लिए सलमान खान एंट्री लेंगे, जिसके लिए पहले ही शूट कंप्लीट हो गया है. इस वक्त शो के ‘ऐस’ कुशाल टंडन हैं, जिनके हाथ में पावर है और उसका इस्तेमाल करते हुए कई कंटेस्टेंट्स को पहले ही बाहर कर चुके हैं. अब ऐसी चर्चा है कि फाइनल वीक से पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अली गोनी को तगड़ा फायदा हुआ है. वो शो के नए और फाइनल ऐस होंगे. साथ ही ग्रैंड फिनाले से पहले ही फाइनलिस्ट भी बन गए हैं.
फिनाले के नजदीक आते ही ‘अलायंस’ में कॉम्पिटिशन पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अली गोनी ‘ऐस ऑफ द अलायंस’ हाउस के नए ‘ऐस’ बन गए हैं. हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया पर इसके लिए बधाई मिलनी भी शुरू हो चुकी है और मेकर्स ने अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की है. पर अगले टास्क के बाद जल्द ही घर के आखिरी यानी फिनाले से पहले फाइनल ऐस का भी खुलासा हो जाएगा.
अली गोनी बन गए ‘अलायंस’ के नए ACE?दरअसल ‘अलायंस’ में अली गोनी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और उनके आने के बाद घर में चल रहा पूरा गेम ही बदल गया. उन्होंने आते ही कुशाल टंडन को सीधे तौर पर टारगेट किया, क्योंकि वो अपने फायदे के लिए कई कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर चुके थे. साथ ही अपने भाई अर्सलान गोनी को भी कुशाल टंडन के खिलाफ कर दिया. दोनों भाई शो में हैं और लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. अब अली गोनी के नए ऐस बनने से भाई को तो फायदा होगा, पर कुशाल टंडन के लिए चीजें बिगड़ सकती हैं. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, वो सीधा फाइनल में भी पहुंच जाएंगे, जो कि ग्रैंड फिनाले से पहले फायदेमंद ही है.
शो के प्रीमियर के बाद से ‘ऐस’ कई बार बदला है. लगभग हर हफ्ते कोई नया कंटेस्टेंट यह जगह हासिल करता रहा है. अर्सलान गोनी इस सीजन के पहले ‘ऐस’ बने, जिसके बाद इस खास जगह को पाने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला चलता रहा. मिनी माथुर और आगु स्टेनली चिएडोज़ी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने बाद में यह खिताब अपने नाम किया. फिर कुशाल टंडन नए ‘ऐस’ बनकर उभरे और अब अली का नाम सामने आ रहा है.