रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने के बाद दीपिका चिखलिया देशभर में मशहूर हो गई थीं. इससे पहले उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता इसी शो से मिली. आज भी कई लोग उनसे मिलते समय उन्हें माता सीता मानकर सम्मान देते हैं.
दीपिका ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की. उनके पति मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड ‘श्रृंगार बिंदी’ और ‘टिप्स एंड टूज’ से जुड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका भी इस पारिवारिक कारोबार का हिस्सा हैं और कंपनी की मार्केटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण काम संभालती हैं.
दीपिका गुजराती और मराठी फिल्मों में भी लगातार काम कर रही हैं. इसके अलावा दीपिका समय-समय पर कई लोकप्रिय रियलिटी शोज़ में गेस्ट के तौर पर दिखाई देती हैं. इन शोज में ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई शोज शामिल हैं.
दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर वह विभिन्न ब्रांड्स के साथ पेड प्रमोशन और विज्ञापन करती हैं. एक्टिंग के साथ ही दीपिका अपना बिजनेस भी संभाल रही हैं.