चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर खोलने का फैसला किया है. जो उम्मीदवार पहले किसी कारण आवेदन नहीं कर सके थे उन्हें अब 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का मौका मिलेगा. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे. उम्मीदवारों को समय रहते जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने और आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. जल्द ही इस संबंध में डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा.
आईसीएआई ने घोषणा की है कि आवेदन विंडो 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक दोबारा खोली जाएगी. इससे पहले बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तारीख 19 जुलाई थी, जबकि 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन 22 जुलाई तक स्वीकार किए गए थे.
फॉर्म भरने के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड करेंउम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और निर्धारित परीक्षा फीस का भुगतान करना होगा. आवेदन सफल होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना जरूरी होगा, ताकि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर उसका उपयोग किया जा सके.
आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट्सआवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे. इनमें साइन किया हुआ सीए फाइनल रजिस्ट्रेशन फॉर्म की पीडीएफ, सेवा प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर की स्कैन कॉपी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित कैटेगरी प्रमाणपत्र शामिल हैं.
ICAI करेक्शन विंडो भी खोलेगाआईसीएआई आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन विंडो भी खोलेगा, जिससे उम्मीदवार अपने आवेदन में निर्धारित बदलाव कर सकेंगे. इससे पहले 23 से 25 जुलाई तक भी सुधार का अवसर दिया गया था.
परीक्षा शेड्यूलपरीक्षा शेड्यूल के अनुसार ग्रुप-1 की परीक्षाएं 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को आयोजित होंगी. वहीं ग्रुप-2 की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को होंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखें.