जूडो के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है. पहले अस्मिता डे ने भारत को गोल्ड मेडल जिताया और उसके कुछ ही देर बाद हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. हर्ष सिंह ने 60 किलो वर्ग में एकतरफा अंदाज में गोल्ड मेडल हासिल किया. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर खिताबी जीत हासिल की. इसके साथ ही हर्ष सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए. आइए आपको बताते हैं कि हर्ष सिंह ने कैसे गोल्ड मेडल का सफर तय किया?
हर्ष सिंह ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्डहर्ष सिंह घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और नेशनल सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स टीम में जगह बनाई. बड़ी बात ये है कि हर्ष सिंह को इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा अनुभव भी नहीं है. ये खिलाड़ी कजाकिस्तान बारीसी ग्रैंड स्लैम 2026 में 7वें स्थान पर रहा था. इसके अलावा उन्होंने टोक्यो ग्रैंड स्लैम, ताशकंद ग्रैंड स्लैम, एशियन सीनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था.
अस्मिता ने भी दिलाई गोल्डन कामयाबी🥇 GOLD FOR INDIA! 🇮🇳
Harsh Singh defeats Australia’s Joshua Katz to win the Men’s 60kg Judo Gold at the 2026 Commonwealth Games!
A brilliant performance on the tatami as Harsh stands atop the podium and adds another 🥇 to India’s medal tally.
Congratulations, Champion! 💪🇮🇳 pic.twitter.com/EMGXoVINf0
— Shastra Strategy 🇮🇳 (@ShastraStrategy) July 31, 2026
हर्ष से पहले भारत की अस्मिता डे ने 48 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. अस्मिता ने फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीत लिए हैं.