कॉमनवेल्थ गेम्स में आखिरकार इतिहास रच दिया गया है. भारत की अस्मिता डे ने 48 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी को हराया. उन्होंने सडन डेथ में ये जीत हासिल की. ये जीत इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल मिला है.
अस्मिता डे ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्डअस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली हैं. वो जूडो खिलाड़ी बनने से पहले एथलीट थी. वो 800 मीटर में दौड़ती थीं. बाद में डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के दौरान उनकी जूडो में दिलचस्पी जागी और उन्होंने इस खेल को अपना लिय. उन्होंने भोपाल के SAI रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली और वो टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं.
अस्मिता डे ने और क्या-क्या जीता?कॉमनवेल्थ में भारत का प्रदर्शन🏆 HISTORY MADE IN JUDO! 🥋🇮🇳🔥🔥🔥
ASMITA DEY BECOMES THE FIRST-EVER INDIAN TO BE CROWNED A COMMONWEALTH GAMES JUDO CHAMPION!🥇
Ashmita created history by defeating Heidi Quach 🇨🇦 in the Womens 48kg Final to clinch the 🥇
🥇Indias 4th Gold Medal
🏅Indias 18th Medal Overall pic.twitter.com/nQBiqYeIJw— Sports India (@SportsIndia3) July 31, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक 4 गोल्ड जीत लिए हैं. उसके नाम 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत 18 मेडल के साथ 9वें स्थान पर है.