टीवी पर्दे की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार निया शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. निया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.
निया शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
निया शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, इन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की हो रही है. दरअसल, फोटोज में निया के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया है. फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स कौन है.
View this post on Instagram
सिकंदर सिंह के साथ दिखीं निया शर्मा
निया शर्मा के साथ नजर आ रहे ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि सिकंदर सिंह हैं. उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

निया शर्मा और सिकंदर सिंह के लिंकअप की खबरें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं. हालांकि, दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा. अब मालदीव वेकेशन की तस्वीरों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं.

कैसा है निया शर्मा का लुक?
निया ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गोल्डन ऑवर की खूबसूरत शाम, शानदार नजारे और मालदीव में पिंक बग्गी की सवारी... सब कुछ यादगार रहा.' तस्वीरों में निया व्हाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं सिकंदर सिंह भी व्हाइट शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में उनके साथ ट्विनिंग करते दिख रहे हैं.

दोनों को साथ में ड्रिंक्स एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा पिंक कलर की बग्गी राइड करते हुए उनकी रोमांटिक बॉन्डिंग की झलक भी फैंस का ध्यान खींच रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर सिंह फ्रीलांसर आर्टिस्ट हैं और वो चंडीगढ़ में रहते हैं.
निया शर्मा का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा पिछली बार कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 में नजर आई थीं, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को बहुत पसंद आई. इससे पहले निया कलर्स टीवी के लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो 'सुहागन चुड़ैल' में दिखी थीं. फिलहाल उन्होंने अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है. निया इन दिनों मुंबई की भागदौड़ से दूर मालदीप में सुकून भरे पल बिता रही हैं.