टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल अक्सर अपने क्यूट और रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में दोनों का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रॉकी मिड-फ्लाइट अपनी पत्नी हिना पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
हिना खान ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति रॉकी जसवाल के साथ फ्लाइट में नजर आ रही हैं. इस दौरान रॉकी बड़े प्यार से हिना के हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
मोहब्बत करो तो ऐसे... वरना मत करो
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'तुम ऐसे कैसे हो... मोहब्बत करो तो ऐसे... वरना मत करो. आई लव यू, रॉकी. हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया.' हिना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'कपल गोल्स' बता रहे हैं.

वीडियो पर कमेंट कर रहे सेलेब्स
हिना खान के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया है. रॉकी जायसवाल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माय बेबी.' वहीं, रुबीना दिलैक ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किए. इसके अलावा माही विज ने भी वीडियो पर कमेंट कर दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की.

मुश्किल वक्त में बने सबसे बड़ी ताकत
गौरतलब है कि हिना खान के हेल्थ स्ट्रगल और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान रॉकी जायसवाल हर कदम पर उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे. बाल कटवाने से लेकर कीमोथेरेपी के सेशंस तक, रॉकी ने हर पल हिना का हौसला बढ़ाया.