आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 सीबीटी का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा कई चरणों में और तीन शिफ्टों में आयोजित होगी. यह परीक्षा 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को आयोजित होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक आयोजित होगी. वहीं आरआरबी पहले ही पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर चुका है.
विदेश से MBBS के बाद FMGE पास करने में लगते हैं कितने साल? जानें डिटेल
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरआरबी के आधिकारिक उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का एड्रेस और परीक्षा दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, इसे डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें. अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दें, तो परीक्षा से पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी से कांटेक्ट करें.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड