Cocktail 2 Box Office (Closing Collection): शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच भी छा गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. इसमें तीनों स्टार्स की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस तिकड़ी की ये पहली फिल्म थी. ऐसे में चलिए बताते हैं इस रोमांटिक फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन और प्रॉफिट.
'कॉकटेल 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का क्लोजिंग कलेक्शन भी सामने आ चुका है. 2026 की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग भी बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्तों तक कमाई की. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 104.56 करोड़ का बिजनेस किया है जबकि फिल्म का बजट 110 करोड़ रहा. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 123.38 करोड़ रहा.
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
'कॉकटेल 2' के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने पहले वीक 74.31 करोड़, दूसरे वीक, 21.30 करोड़, तीसरे वीक 7.4 करोड़, चौथे वीक 72 लाख, पांचवे हफ्ते 17 लाख और छठे हफ्ते 6 लाख का कलेक्शन किया.
2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बनी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 166.34 करोड़ रहा. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 42.96 करोड़ रहा. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म 6वीं 2026 की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. पांचवे नंबर पर 'धमाल 4' है, जिसने ग्लोबली 218.02 करोड़ का बिजनेस किया.

ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
2026 की टॉप 10 बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. भूत बंगला- 292.64 करोड़
4. धमाल 4- 218.02 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 196 करोड़
6. कॉकटेल 2- 166.34 करोड़
7. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
8. अल्फा- 98.99 करोड़
9. मैं वापस आऊंगा- 98.45 करोड़
10. है जवानी तो इश्क होना है- 87.78 करोड़
'कॉकटेल 2' के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड्स
इतना ही नहीं, 'कॉकटेल 2' के नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज है. ये फिल्म शाहिद के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसमें नंबर 1 पर 'पद्मावत' (560 करोड़), दूसरे नंबर पर 'कबीर सिंह' (368.3 करोड़) और तीसरे नंबर पर 'कॉकटेल 2' (166.34 करोड़) है. इसके साथ ही ये कृति सेनन की भी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. इसने 'तेरे इश्क में' (164 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, 'कॉकटेल 2' रश्मिका मंदाना के करियर की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर भी बन चुकी है.
'कॉकटेल 2' कितना कमाया प्रॉफिट?
बहरहाल, अगर फिल्म 'कॉकटेल 2' के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट 110 करोड़ था जबकि फिल्म का नेट कलेक्शन 104.56 करोड़ रहा. इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 166.34 करोड़ रहा तो इस लिहाज से फिल्म ने 51.22% प्रॉफिट कमा लिया लेकिन नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 95% बजट ही वसूल पाई.
गौरतलब है कि 'कॉकटेल 2' के जरिए शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई. इसमें इनकी तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया. आपको बता दें कि फिल्म 'कॉकटेल' का ही सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया था. हालांकि, इसके सीक्वल की कहानी पहले पार्ट से अलग है, जिसके बारे में खुद रश्मिका मंदाना ने कंफर्म किया था.