Allu Arjun Next Film: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. ‘पुष्पा 2’ के बाद से ही पार्ट 3 का इंतजार हो रहा है, पर इसके लिए फैन्स को 2028 तक वेट करना होगा. अभी ‘राका’ लेकर आ रहे हैं, जिसे एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वालों ने फिल्म पर पैसा लगाया है. अल्लू अर्जुन के अपोजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण हैं. हालांकि, फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज ये है कि 2027 में अल्लू अर्जुन एक नहीं बल्कि दो-दो बार सिनेमाघरों में आएंगे. नए अपडेट के मुताबिक, एक्टर की अगली दो फिल्में अगले साल रिलीज होंगी.
हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अल्लू अर्जुन ने ब्रेक के बाद ‘राका’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. पिछले कुछ हफ्तों से अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे. अब मुंबई में नया शेड्यूल शुरू हो गया है. कहा जा रहा है कि ‘राका’ की शूटिंग इस साल पूरी हो जाएगी, लेकिन टीम ने अभी तक फिल्म की रिलीज की प्लानिंग के बारे में किसी को नहीं बताया है. पर ऐसे चर्चे हैं कि अगले साल फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा. बताते चलें कि ‘राका’ का बड़े लेवल पर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद गर्मियों तक पिक्चर रिलीज हो सकती है.
‘राका’ के बाद अल्लू अर्जुन की क्या है तैयारी?इसी रिपोर्ट से पता लगा कि एक बार अल्लू अर्जुन ‘राका’ का काम कंप्लीट कर लेंगे, उसके बाद लोकेश कनगराज की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. वहीं, अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. वहीं, पूरे शेड्यूल की शूटिंग तेजी से पूरी कर ली जाएगी और फिल्म का बजट भी सीमित रखा गया है. दरअसल फिल्म के मेकर्स इसे दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस हिसाब से 2027 में अल्लू अर्जुन की दो फिल्में पक्का रिलीज होने वाली है. जो कि फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज है. लेकिन अगर किसी भी वजह से फिल्म अटकती है, तो फिर लोकेश कनगराज इसे 2028 में ही ला पाएंगे.
कब आएगी ‘पुष्पा 3’?कुछ वक्त पहले ही अपडेट सामने आया था कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ का पार्ट 3 भी आएगा. लेकिन अभी अल्लू अर्जुन भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. साथ ही सुकुमार भी राम चरण की फिल्म पर फोकस कर रहे हैं. तो एक बार दोनों अपने कमिटमेंट्स से फ्री हो जाएंगे, उसके बाद एक साथ आकर काम कर सकते हैं.