
श्रीनगर, 1 अगस्त . जम्मू-कश्मीर की सांबा Police ने Saturday को सांबा Police स्टेशन में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया. इसके साथ ही Police ने चोर को गिरफ्तार कर, चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली.
सांबा Police की ओर से यह कार्रवाई 21 जुलाई को सांबा जिले के विjaipur के कौलपुर निवासी लैक सिंह के शिकायत के आधार पर की, जिसने सांबा Police स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स सांबा के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी.
Police ने मिली शिकायत पर सांबा Police स्टेशन में First Information Report नंबर 217/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान, सांबा Police स्टेशन की एक टीम ने तकनीकी मदद और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए एक आरोपी को पकड़ा.
आरोपी की पहचान मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डोडा जिले के गंडोह (भारगी) का रहने वाला है और अभी सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रह रहा है. कड़ी पूछताछ के बाद उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली. उसकी जानकारी के आधार पर Police ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई. वहीं, Police की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच जारी है.
बता दें कि चोरी के खिलाफ Police की इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला Saturday को उत्तर प्रदेश से सामने आया, जहां नोएडा के थाना सेक्टर-20 Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 दोपहिया गाड़ियां, चोरी और स्नैचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन की बिक्री से मिले 2,200 नकद तथा चार चाकू बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, थाना सेक्टर-20 Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सर्विस रोड, सेक्टर-27 नोएडा में घेराबंदी कर कार्रवाई की. इस दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव चौहान, अजय कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा शेरा, विजय कुमार और बृजेश कुमार के रूप में हुई है. इनमें कुछ आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, करौली और बांदा के रहने वाले हैं, जबकि वर्तमान में नोएडा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे.
–
डीके/पीएम