राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी ही सच्चाई नहीं उससे पहले से ही शुरू हुई. मैं यूपी का ही रहने वाला हूं, मैंने ही रामकथा कराई, राम जन्मभूमि बनते और भ्रष्टाचार भी करीब से देखा. उन्होंने कहा मैं ये नहीं कहता बीजेपी में सब चंदा चोरी है लेकिन सभी चंदा चोर है बीजेपी परिवार में हैं. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन जब चला, शुरुआती नारा था राम लला हम आयेंगे मंदिर वही बनाएंगे.
जब बीजेपी सरकार बनी मैंने कल्याण सिंह से पूछा तो कहा केंद्र में सरकार बनने पर कानून लाकर राम मंदिर का निर्माण कराएंगे. उन्होंने कहा अटल जी की सरकार बनने के बाद भी मैंने पूछा था, तब कल्याण जी से जब पूछा तो उन्होंने कहा अभी रुकिए. बीजेपी कभी राम मंदिर नहीं बनाना चाहती थी, वो मुद्दा चाहती थी बस.
‘ये मंदिर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर से बना है’प्रमोद तिवारी ने कहा कि 6 दिसंबर को कल्याण जी की सरकार थी, ढांचा गिरने के बाद विधानसभा भंग हुई, उसके बाद चुनाव हुआ बीजेपी के आंकड़े गिर गए. राम मंदिर में पूजा हुई उसके बाद चुनाव होने के बाद आंकड़े 300 से अधिक से 200 के पास आ गिरे. ये मंदिर बीजेपी ने नहीं सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर से बना. जब मंदिर बना पार्लियामेंट का चुनाव था, अधूरे मंदिर का निर्माण कराया जो अशुभ था.
उन्होंने कहा भगवान राम ने जब यज्ञ किया था सीता जी की मूर्ति रख कर यज्ञ हुआ था. मैंने राम मंदिर शिलान्यास के दौरान सीता जी की मूर्ति देखनी की कोशिश की नहीं दिखी. उस समय राम की सीता थी और मोदी जी की सीता कौन है ये भगवान जानता है.
उन्होंने कहा पीएम मोदी ने पूजा की, 112 करोड़ रुपए सिर्फ पूजा पर खर्च हुआ, उद्घाटन के दौरान जो फूल मंगवाये वो महंगे थे, कुर्सियां इतनी महंगी आई कि नई कुर्सी आ जाती. मंदिर परिसर में जिसको भी रखा पीएम मोदी ने रखा, और जब चोरी होगी तो कौन जिम्मेदार होगा.
‘सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच हो’प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच हो. 10 मिनट में दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ की हो गई. कोषाध्यक्ष बोल रहे तीन करोड़ की चोरी , कहां से उन्होंने गिन लिया ? इसमें मेरे मुताबिक, सैंकड़ों करोड़ों की चोरी हुई है. बेशकीमती आस्था का क्या होगा ? आस्था की चोरी करने वालों का हिसाब किताब हो.
‘पप्पू यादव पर कार्रवाई, फिर तो राम लीला करने वालों पर कार्रवाई हो’प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब ट्रस्ट के गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीएम ने किया तो इस घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा ? पप्पू यादव, निर्दलीय सांसद है, वो गेरूआ कपड़े पहने हुए थे. प्रमोद तिवारी ने कहा कि फिर तो जितनी राम लीला होती है , उन सबपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. जब अंदर हमें अपनी बात नहीं रखने दोगे, तो कहां बोलेंगे? गेरूआ कपड़ा पहनने के लिए अभी तो लाइसेंस की जरूरत नहीं है.
प्रमोद तिवारी ने कहा तीन तस्वीर दिखाता हूं पीएम मोदी राम जी को उंगली पकड़ कर ले जा रहे है ऐसे ले जा रहे है जैसे स्कूल ले जा रहे हो. खुद की पढ़ाई का पता नहीं. दूसरी तस्वीर में बजरंग बली को नाचने के वीडियो हैं. हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT जांच हो. 10 मिनट में दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ की हो गई. कोषाध्यक्ष बोल रहे तीन करोड़ की चोरी , कहां से उन्होंने गिन लिया ? इसमें मेरे मुताबिक सैंकड़ों करोड़ों की चोरी हुई है. बेशकीमती आस्था का क्या होगा ? आस्था की चोरी करने वालों का हिसाब किताब हो. जब ट्रस्ट के गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीएम ने किया तो इस घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा ?