फुटबॉल जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा पुर्तगाल के उस खूबसूरत द्वीप मदेरा में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है, जहां रोनाल्डो का जन्म हुआ था. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM) रोनाल्डो या जॉर्जिना की ओर से शादी की तारीख या वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह कपल 8 अगस्त को शादी करने जा रहा है. रोनाल्डो और जॉर्जिना मदेरा की राजधानी फुंचाल स्थित ऐतिहासिक फनचाल कैथेड्रल में एक-दूसरे के साथ शादी की कसम ले सकते हैं. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)
शादी के बाद पांच सितारा लग्जरी होटल सेवॉय पैलेस में एक रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी. 2 दिन के लिए इस होटल में प्राइवेट इवेंट के कारण मेहमानों के लिए दो फ्लोर और कई बार एरिया बंद रहेंगे. इस तरह की सख्त सुरक्षा और पाबंदियों के बाद माना जा रहा है कि होटल को इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए ही बुक किया गया है. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज पिछले 10 सालों से साथ रह रहे हैं. वहीं, इस कपल के 5 बच्चे भी हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जिसके बाद दोनों का रिश्ता खेल और एंटरटेनमेंट जगत की सबसे चर्चित कहानियों में से एक बन गया. जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में अपनी हीरे की बड़ी अंगूठी की फोटो शेयर कर सगाई की भी पुष्टि की थी. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)