Andhra Pradesh crime: आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने युवती को रस्सी से बांध दिया और भाग गया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये मामला आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का है. जानकारी के अनुसार, बापटला जिले के चुंदूर की रहने वाली रहने वाली 19 वर्षीय यह लड़की चेब्रोलू इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती है. वो हर दिन घर से कॉलेज जाती है.
पिछले कुछ दिनों ने उसका उसी गांव का रहने वाला 32 साल युवक शिव कोटेश्वर राव पीछा कर रहा था. युवक ने युवती को बताया कि वो उससे प्रेम करता है, लेकिन युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया और अपने घर पर कोटेश्वर राव के बारे में किसी को नहीं बताया, क्योंकि उसे डर था कि अगर युवक के बारे में या इस मामले को लेकर उसके घर में कुछ भी पता चला तो घरवाले उसकी पढ़ाई छुड़वा देंगे.
फोन करके मंदिर बुलाया फिर गले में बांधी रस्सीइसके बाद 18 जुलाई को युवक ने युवती को फोन करके चेब्रोलू स्थित ब्रह्मा मंदिर में बुलाया. साथ ही युवती को धमकी दी अगर वो नहीं मंदिर में नहीं पहुंची तो वो उन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा. यही नहीं युवक ने युवती से यहां तक कहा कि अगर उसने उसके प्रेम का प्रस्ताव नहीं माना तो वो उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा. युवती युवक की बात सुनकर डर गई और चेब्रोलू स्थित ब्रह्मा मंदिर में उससे मिलने पहुंची.
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांचमदिर में युवक ने कोटेश्वर राव ने लड़की के गले में एक रस्सी बांधी और उसकी तस्वीरें खींचीं और फिर वहां से भाग गया. इधर घर आकर युवती ने सारी बातें अपने माता-पिता को बताई. फिर युवती के पिता ने शिव कोटेश्वर राव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. पिता की शिकायत के आधार पर चेब्रोलू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह पर दिल्ली पुलिस नहीं लेगी एक्शन, नोएडा में हुई थी जीरो FIR