Kia India Future Plan 2026: इंडिया में अभी किआ की कारें खूब बिक रही हैं. जिसके चलते अब दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ा मास्टरप्लैन तैयार कर लिया है. कंपनी देश में तेजी से बदलते ऑटो बाजार को ध्यान में रखते हुए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है. बता दें कि, किआ का सीधा मकसद आने वाले सालों में कई नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों को लॉन्च कर पैसेंजर कार सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को दोगुना करना है.
वहीं, कंपनी की इस नई रणनीति से टाटा, महिंद्रा और मारुति जैसी दिग्गज कार कंपनियों को सीधी टक्कर मिलने वाली है. किआ के इस ऐलान से उन ग्राहकों को काफी फायदा होगा जो किफायती और एडवांस कारों का इंतजार कर रहे हैं. चलिए विस्तार से समझते हैं पूरी खबर को और जानतें हैं कौन से मॉडल लॉन्च हो सकते हैं.
बता दें कि, किआ इंडिया का सबसे बड़ा फोकस अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी सेगमेंट पर रहने वाला है. कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में केवल लग्जरी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही बेचती है. लेकिन अब वह आम ग्राहकों की पहुंच वाले बजट सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है.
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट ईवी और एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी बना रही है. माना जा रहा है कि इनमें किआ सायरोस और किआ सेल्टॉस के इलेक्ट्रिक अवतार शामिल हो सकते हैं. ये गाड़ियां 400 से 500 किलोमीटर तक की शानदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ पेश की जा सकती हैं.

BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स
वहीं, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ किआ भारत में अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को भी बहुत तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है. फ्यूल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भारतीय ग्राहक अब सीएनजी मॉडल्स को काफी पसंद कर रहे हैं.
जिसके चलते कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय कारों जैसे सोनेट, कैरेंस और नई आने वाली कारों में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प देने की योजना बना रही है. किआ की सीएनजी तकनीक में बढ़िया माइलेज के साथ-साथ परफॉर्मेंस और बूट स्पेस का भी खास ख्याल रखा जाएगा। जिससे लंबी यात्राओं के दौरान सामान रखने की कोई समस्या न आए.
आपको बता दें कि, अपने इस विशाल प्लान को जमीन पर उतारने के लिए किआ अपने आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर विनिर्माण संयंत्र की उत्पादन क्षमता को काफी हद तक बढ़ाने जा रही है. जबकि कंपनी का लक्ष्य भारत में ही ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स बनाकर कारों की लागत को बेहद कम रखना है.
जबकि लोकल मैन्युफैक्चरिंग होने से न केवल गाड़ियों की कीमतें कम होंगी बल्कि ग्राहकों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही कंपनी देश भर के छोटे-छोटे शहरों और कस्बों में अपने टचपॉइंट्स और डीलरशिप नेटवर्क को तेजी से फैला रही है.

बता दें कि, किआ इंडिया केवल सस्ती कारों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि वह अपने प्रीमियम इमेज को भी बनाए रखेगी. एक तरफ जहां कंपनी सामान्य बजट वाले परिवारों के लिए किफायती सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारें लाएगी. वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार से कई लग्जरी फ्लैगशिप मॉडल्स को भी भारत में आयात करेगी.
यह भी बता दें कि, भारत में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रही है. कुल मिलाकर किआ की इस नई रणनीति से आने वाले समय में भारतीय कार प्रेमियों को कई शानदार और हाइटेक विकल्प मिलने वाले हैं.
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें