'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
ऋतु राज फुकन August 04, 2026 10:12 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार (3 अगस्त 2026) को कहा कि हालिया बाढ़ से शिवसागर और चराइदेव जिलों में जो नुकसान हुआ है, वह टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों से कहीं ज्यादा गंभीर और भयावह है. उन्होंने कहा कि केवल आर्थिक सहायता या राहत सामग्री बांटने से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. सरकार को सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में पूरे के पूरे गांवों का दोबारा निर्माण करना पड़ सकता है.

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित नेपाली खूटी क्षेत्र का ट्रैक्टर से दौरा किया और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों से बातचीत और जमीनी स्थिति देखने के बाद उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान उनकी उम्मीद से भी कहीं ज्यादा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसागर और चराइदेव जिलों में हुई तबाही बेहद गंभीर है और केवल राहत सहायता से स्थिति सामान्य नहीं हो सकती. उन्होंने बताया कि कई गांवों में इतनी ज्यादा क्षति हुई है कि वहां लोगों को फिर से बसाने और पूरे गांवों का पुनर्निर्माण करने की जरूरत पड़ सकती है.

'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

सीएम ने किन गांवों का किया जिक्र

हिमंत बिस्वा सरमा ने विशेष रूप से बिहूबोर, नेपाली खूटी, बेटबारी और निमाईजान जैसे गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है. इन गांवों में घरों, खेतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, इसलिए सरकार को पुनर्निर्माण की बड़ी योजना पर काम करना पड़ सकता है. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने देखा कि बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया है. पशुधन की भी भारी हानि हुई है और हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है. खेती की जमीन बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

असम राज्य सरकार का फैसला

असम राज्य सरकार केवल तत्काल राहत कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि प्रभावित लोगों के लिए दीर्घकालिक पुनर्वास और पुनर्निर्माण की योजना तैयार कर रही है. इस योजना के तहत क्षतिग्रस्त मकानों, सार्वजनिक सुविधाओं और लोगों की आजीविका को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा. हालिया बाढ़ ने पूरे ऊपरी असम में व्यापक तबाही मचाई है. शिवसागर और चराइदेव उन जिलों में शामिल हैं, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. बाढ़ के कारण हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े. बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए, खेती की जमीन बर्बाद हुई और पशुधन भी बह गया.

सीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए जरूरी सभी कदम उठाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और लोगों को फिर से सामान्य जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.