FSSAI Action on Dabur: देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया के खिलाफ फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने बड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने कंपनी को शहद, गाय का घी और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है. रेगुलेटर का कहना है कि ऐसी लेबलिंग कानून के खिलाफ है.
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के मुताबिक, डाबर का यह कहना कि उसके प्रोडक्ट्स 100% शुद्ध हैं, पूरी तरह से गलत और ग्राहकों को गुमराह करने वाला है. एफएसएसएआई ने कंपनी को 100% शुद्धता के दावे वाले जिन उत्पादों को बेचने से रोका है, उनमें शहद, ऐपल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी, कोकोनट मिल्क समेत कई और भी चीजें शामिल हैं.
FSSAI ने कहा कि "कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे फूड प्रोडक्ट्स पर '100% नेचुरल', '100% प्योर', '100% प्योरिटी गारंटीड', '100% ऑर्गेनिक' और '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' जैसे गुमराह करने वाले दावे पाए गए." रेगुलेटर ने कहा कि 100 प्रतिशत वाले दावों का इस्तेमाल FSS (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन है क्योंकि ये दावे अस्पष्ट और ऐसे हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती और इनसे ग्राहकों के गुमराह होने की संभावना है.
इतना ही नहीं, डाबर कर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक शहद पर FSSAI की वैध ऑर्गेनिक मंजूरी के बिना 'Organic India' का लोगो भी गलत है. FSSAI का कहना है कि किसी भी प्रोसेस्ड फूड के लिए 100% शुद्धता का दावा करना अस्पष्ट है और इन्हें साइंटिफिकली प्रूफ भी नहीं किया जा सकता है. ये लैब टेस्ट में पास ही नहीं होंगे.
FSSAI ने डाबर इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह '100%' के भ्रामक दावे करने वाले अन्य सभी फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर तुरंत रोक लगाए और 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) जमा करें.
:
हल्दीराम का लंदन वाला रेस्टोरेंट 25 दिन में हुआ बंद, सामने आई बड़ी वजह