Petrol-Diesel Price Today August 4: आज मंगलवार को देश भर में रिटेल फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इनकी कीमतें 25 मई को हुए आखिरी बड़े बदलाव के हिसाब से ही बनी हुई हैं. सरकार द्वारा कच्चे तेल और ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) बढ़ाने के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें स्थिर रही हैं. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल का रेट क्रमश: 111.12 रुपये प्रति लीटर और 97.78 रुपये प्रति लीटर है.
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.18 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.47 रुपये | 99.82 रुपये |
| चेन्नई | 107.77 रुपये | 99.55 रुपये |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये | 98.80 रुपये |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये | 103.82 रुपये |
| अमृतसर | 106.36 रुपये | 96.22 रुपये |
| फतेहाबाद | 104.51 रुपये | 97.20 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
US-Iran डील को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि सोमवार को इस्लामिक रिपब्लिक के साथ फिर से बातचीत शुरू होगी. ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब समेत पश्चिम एशिया के सहयोगियों के डील करने के लिए मनाने के बाद उन्होंने ईरान पर तय हमले को रद्द करने का फैसला लिया है.
ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए जल्द ही डील फाइनल होने की उम्मीद से बाजार में सकारात्मक माहौल बना, जिससे ब्रेंट क्रूड कल के मुकाबले 4.7% टूटकर 83.60 डॉलर प्रति बैरल से 83.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 81 से डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है. पिछले महीने, जून में हुए समझौते के टूटने और लड़ाई फिर से शुरू होकर रेड सी और जॉर्डन तक फैलने के बाद ब्रेंट की कीमत 32 डॉलर बढ़ गई थी. हालांकि, ग्लोबल ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत के रिटेल बाजार पर नहीं पड़ा.
पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात और ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) बढ़ा दी है.
सरकार ने 3 अगस्त से पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दी है.साथ ही डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स भी 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.
कमाई का हफ्ता! मिलेंगे निवेश के 7 बड़े मौके, अपने पास तैयार रखें फंड