शराब के लिए हैवान बना पति, पत्नी से मांगे सरकारी योजना के पैसे, नहीं दिए तो मार डाला
रजनीकांत बिस्वाल, भुवनेश्वर September 07, 2026 07:42 PM

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी, क्योंकि उसने शराब खरीदने के लिए सुभद्रा योजना से मिली आर्थिक मदद के पैसे देने से मना कर दिया था.

शराब के लिए मांगे सुभद्रा योजना के पैसे
यह घटना जगतसिंहपुर के बलरामपुर गांव में हुई. आरोपी, जिसकी पहचान बादल उर्फ दिगंबर स्वाइन के तौर पर हुई है, नशे की हालत में घर लौटा और अपनी पत्नी पुष्पालता स्वाइन से सूखी मछली बनाने को कहा. उसने और शराब खरीदने के लिए पुष्पालता से 'सुभद्रा' योजना से मिली मदद के पैसे भी मांगे.

उतार दिया मौत के घाट
जब पुष्पालता ने देर रात खाना बनाने और पैसे देने से मना किया, तो दिगंबर गुस्से में आ गया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी मारने की कोशिश की. हालांकि स्थानीय लोगों ने दिगंबर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. 

जगतसिंहपुर में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना के पीछे आर्थिक विवाद बताया जा रहा है. मामले की आगे की जांच चल रही है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

बता दें पहले ओडिशा के ढेंकानाल जिले में भी सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.