सितंबर में इस तारीख को मिलेगा फ्री राशन, यूपी के लोगों मिलेगी मुफ्त चीनी भी
प्रतीक्षा राणावत September 09, 2026 12:12 PM

देश में राशन कार्ड धारकों को हर महीने मुफ्त में राशन सरकार के द्वारा मिलता है. हर राज्य का अपना नियम और तारीख होती है, उसी के हिसाब से राशन वितरण का काम किया जाता है. इसी कड़ी में हाल ही में उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त राशन वितरण की तारीख का खुलासा हो गया है. इस बार मुफ्त राशन के साथ लोगों को चीनी भी मिलेगी.

इस तारीख को मिलेगा मुफ्त राशन
सितंबर के महीने में मुफ्त राशन वितरण की तारीख अब सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत गुरुवार, 10 सितंबर से हो जाएगी. तो वहीं 25 सितंबर 2026 तक लोग फ्री राशन ले सकते हैं. राशन वितरण का काम दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली में राशन वितरण सुबह 8 बजे से दोपहर के 12 बजे तक चलेगा. तो वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम के 6 बजे तक राशन वतरण किया जाएगा. 

बिजली बिल से शिकायत तक, UPPCL वेबसाइट चैटबॉट पर घर बैठे पाएं हर जानकारी

चीनी भी मिलेगी मुफ्त
त्यौहारों के मौसम में चीनी की कीमतों में उछाल ने लोगों को काफी परेशान कर दिया था. लेकिन अब उत्त्र प्रदेश में मुफ्त राशन वितरण में लोगों को चीनी भी मिलेगी. इस वितरण के दौरान अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो ग्राम राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा. इतना ही नहीं इनके साथ इसके साथ 18 रुपये प्रति किलो रुपये की दर से 3 किलो चीनी भी मिलेगी.

किसे मिलता है मुफ्त राशन?
बता दें कि जिन लोगों के पास अंत्योदय अन्न योजना वाला राशन कार्ड होता है उन्हें मुफ्त में राशन वितरण सरकार के द्वारा किया जाता है. अंत्योदय कार्ड धारकों को समाज का सबसे ज्यादा गरीब परिवार माना जाता है. इन्हें हर महीने 35 किलो राशन मुफ्त में दिया जाता है.

LPG सिलेंडर पर खर्च होगा कम, आ गया गैस बचाने वाला नया चूल्हा

कैसे बनवाएं अंत्योदय कार्ड
यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपने अब तक भी अंत्योदय कार्ड नहीं बनवाया है, तो अब भी देर नहं हुई है. बल्कि आप अब भी कार्ड बनवा सकते हैं. आइये बताते हैं कैसे:

  • सबसे पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपका परिवार अंत्योदय योजना के लिए पात्र है या नहीं.
  • यदि आप पात्र हैं तो मुख्य दस्तावेजों को एकत्र कर रखें. जैसे:
  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार की फोटो या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज
  • इसके बाद केंद्र सरकार के NFSA पोर्टल पर जाकर आप नए राशन कार्ड के लिए संबंधित राज्य के खाद्य पोर्टल पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं.
  • आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके परिवार की जानकारी और पात्रता का सत्यापन कर सकता है.
  • आवेदन के बाद उसकी स्थिति संबंधित पोर्टल पर देखी जा सकती है.

इस बात का ध्यान जरूर रखें कि केवल राशन कार्ड के लिए आवेदन करने से अंत्योदय कार्ड मिलना तय नहीं होता. अंत्योदय श्रेणी में शामिल करने का फैसला पात्रता और सरकारी सत्यापन के आधार पर होता है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल अंत्योदय श्रेणी के करीब 40.81 लाख राशन कार्ड दर्ज हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.