Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी के साथ पहली बार हुआ ऐसा, 251 दिन का सिलसिला टूटा
Sanjeev Kumar September 09, 2026 05:23 PM

लीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की पहली पारी को 336 रन पर समेटने के बाद ईस्ट जोन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से अभिमन्यु ईश्वरन के साथ कमान संभाली.

लेकिन, फिर कुछ ऐसा देखने को मिला जो वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले नहीं हुआ था. दलीप ट्रॉफी के फाइनल के दौरान पहली बार वैसा तब देखने को मिला जब उनका 251 दिन का सिलसिला टूटा.

पहली बार क्या हुआ जो 251 दिन का सिलसिला टूटा?

दलीप ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में वैभव के साथ पहली बार जो हुआ औऱ उसके जरिए 251 दिन का जो सिलसिला टूटा, उन दोनों के बीच कनेक्शन है. इस कनेक्शन के तार साल 2026 में खेले वैभव सूर्यवंशी के नॉकआउट मुकाबले से जुड़े हैं. अब सबसे पहले तो ये जानिए कि वैभव सूर्यवंशी के साथ दलीप ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में हुआ क्या?

वैभव सूर्यवंशी के साथ पहली बार हुआ ऐसा

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी में 16 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस मुकाबले में वैभव के 8 रन पर आउट होने के साथ ही 251 दिन से चला आ रहा उनका सिलसिला टूट गया. वैभव के साथ साल 2026 में ऐसा पहली बार हुआ जब वो किसी नॉकआउट मुकाबले में सिंगल डिजीट स्कोर पर आउट हुए.

251 दिन का सिलसिला इस तरह टूटा

इस साल 251 दिन यानी 1 जनवरी 2026 से 9 सितंबर 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी ने 9 पारियां खेली, जिसमें पिछली 8 पारियों में तो उन्होंने डबल डिजीट में स्कोर किए. मगर 9वीं इनिंग सिंगल डिजीट में फंसकर रह गई.

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

इससे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 37 गेंदों पर 44 रन बनाए थे.उससे पहले सेमीफाइनल की दो पारियों में उन्होंने 92 और 40 रन बनाए. वैभव ने पहली बार दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 3 मैचों की 5 पारियों में 38.40 की औसत से 192 रन बनाए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.