रोहित चंदेल को मिली बड़ी राहत, POCSO केस में मिली जमानत
कलीम सलमानी September 11, 2026 10:12 AM

एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में मिली बड़ी राहत मिली है. उनकी जमानत मंजूर हो गई है. रोहित शुक्रवार को जेल से रिहा होंगे. पेपर वर्क शुरू हो गया है. रोहित चंदेल टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन पर 16 साल की नाबालिग को-एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, स्टॉकिंग, मारपीट करने के आरोप लगे थे. को-एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था. रोहित पर आरोप लगाया गया कि वो नाबालिग पर दबाव बना रहे थे.

नाबालिग से मिलने जाते थे रोहित

पुलिस ऑफिसर ने बताया था कि पूछताछ के दौरान रोहित ने ये स्वीकार किया था कि वो नाबालिग से मिलने जाया करते थे. रोहित दहिसर में रहते हैं, लेकिन वो अक्सर घाटकोपर जाते थे. वो को-एक्ट्रेस से मिलने की कोशिश करते थे. इसके अलावा रोहित नंबर ब्लॉक होने के बावजूद लगातार कॉल करते थे.

पहले दिन कितना कमाएगी 'हैवान'? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

इन शोज में दिखे रोहित चंदेल

रोहित चंदेल 30 साल के हैं. उन्होंने एड से एक्टिंग डेब्यू किया था. रिपोर्ट्स थीं कि रोहित 90 ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे. 2014 में उन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था. वो शो 'हर मुश्किल का हल है अकबर बिरबल' में दिखे थे.

इसके बाद 2015 में वो शो यम हैं हम में दिखे. उन्होंने 'तमन्ना', 'अकबर रक्त से तख्त का सफर', 'ये उन दिनों की बात है', 'विक्रम बेताल की रहस्यमय गाथा', 'चंद्रगुप्ता मौर्या', 'शक्ति अस्तित्व ते एहसास की' जैसे शोज में दिखे. 2021 में रोहित को शो काशीबाई बाजीराव बल्ला में देखा गया. इस शो में वो बाजी राव के रोल में थे. उनके रोल को पसंद किया गया था. 2023-2024 में उन्होंने शो पंड्या स्टोर में भी काम किया. इस शो में वो धवल मकवाना के रोल में दिखे थे. 2026 में वो शो सैराब में दिखे. जेल जाने के बाद रोहित को शो सैराब से बाहर कर दिया गया था.

इसके अलावा रोहित ने फिल्में भी की हैं. वो 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड गेम' में नजर आए. इसके अलावा 2025 में वो इंग्लिश फिल्म 'राइडर' में भी दिखे. 

दिशा सालियान मौत केस, CBI ने मालवणी पुलिस से मांगे सभी जांच दस्तावेज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.