भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने है. 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में BRICS समिट भी होनी है. इसको मद्दे नजर रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को 13 सितंबर को होने वाले पहले मैच की तारीख में बदलाव का निवेदन किया था. अब इस पर डीडीसीए ने गुरुवार (10 सितंबर) को फाइनल अपडेट जारी कर बताया कि तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा.
दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने मैच को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर लिखा, "भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगा."
India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.
— DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026
Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.
No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫
बता दें कि दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को मैच की तारीख में बदलाव के निवेदन को लेकर एक पत्र लिखा था. इसमें BRICS समिट का जिक्र किया गया था, जिसके चलते व्यवस्थाएं ठीक तरह से नहीं होने का हवाला दिया गया था. अब DDCA ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मीटिंग के बाद तमाम इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है.
दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में आगे लिखा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग के बाद, DDCA को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है."
PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड
बीसीसीआई के तय शेड्यूल के अनुसार, टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में अफगानिस्तान मेजबान है, वो अलग बात की मैच भारत के स्टेडियम में खेले जाएंगे.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!