Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को हरा कटाया फाइनल का टिकट, नहीं टूटने दिया ये रिकॉर्ड
Sanjeev Kumar September 11, 2026 06:23 PM

इंरनेट डेस्क। विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल नंबर-1 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई टक्कर में भारतीय टीम ने 40 रनों से जीत हासिल की। मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। विमेंस एशिया कप का ये दसवां संस्करण है और इन सभी में भारतीय टीम ने फाइनल का सफर तय किया। इस बार फाइनल में भारत का सामना 13 सितंबर को श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को होना है।

रनचेज में बांग्लादेशी टीम लय में नहीं दिखी, शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा नाबाद 22 रन बनाए, वहीं दिलारा आख्तर (21 रन), निगार सुल्ताना (19 रन), सोभना मोस्तारी (18 रन), जुएरिया फिरदौस (14 रन) और फाहिमा खातून (14 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.