UP नीट यूजी राउंड 1 की कट ऑफ जारी, जाने किस रैंक पर कहां मिला MBBS?
कविता गाडरी September 11, 2026 08:12 PM

डीजीएमई उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड की कट ऑफ जारी कर दी है. इसके साथ ही राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट भी जारी किया गया था. अब उम्मीदवार सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में किस रैंक तक एमबीबीएस सीटें आवंटित हुई, इसकी जानकारी देख सकते हैं. इस कटऑफ में अलग-अलग कॉलेजों के साथ कैटेगरी के हिसाब से ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक दी गई है. इसलिए किसी एक कॉलेज की रैंक को पूरे यूपी की ऑफ नहीं मानना जाएगा. सीट का आवंटन उम्मीदवार की कैटेगरी, कॉलेज की पसंद, कोटा और उपलब्ध सीटों के आधार पर अलग हो सकता है.

KGMU समेत इन सरकारी कॉलेजों में कितनी रैंक?

राउंड-1 में सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुकाबला काफी कड़ा रहा. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में जनरल कैटेगरी की ओपनिंग रैंक 569 रही और क्लोजिंग रैंक 3,001 पहुंची. वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 4,857 रही. कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में यह रैंक 6,517 तक गई.

दूसरे प्रमुख सरकारी संस्थाओं की बात करें तो जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में जनरल क्लोजिंग रैंक 8,210 मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में 8,473 और लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ में 8,802 रही. सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा की क्लोजिंग रैंक 10,558, जबकि यूपीयूएमएस सैफई में यह 12,940 रही. आजमगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 14,906 और बांदा में 16,429 तक पहुंची. इसके अलावा सरकारी मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर में क्लोजिंग रैंक 13,560 और सरकारी मेडिकल कॉलेज कन्नौज में 13,901 रही. 

जामिया में अब हर क्लास ग्रुप पर रहेगा एक शिक्षक, प्रशासन का बड़ा फैसला

प्राइवेट कॉलेज में ज्यादा रैंक तक मिला एडमिशन 

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में राउंड 1 का आंकड़ा सरकारी संस्थानों से काफी लग रहा. यहां कई कॉलेजों में ज्यादा रैंक पर भी एमबीबीएस सीटें आवंटित हुई. हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 3,82,171 रही. हिंद यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी में यह 2,59,752 और हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सीतापुर में 1,48,511 रही. इन इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च लखनऊ में क्लोजिंग रैंक 6,55,420 तक गई. वही कृष्णा मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा में 4,96,591 रही. इसी तरह दूसरे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में भी ज्यादा रैंक पर भी एडमिशन मिला

कट ऑफ देखते समय कैटेगरी और कोटा जरूर देखें 

जनरल कैटेगरी की रैंक देखकर अपनी स्थिति का अंदाजा नहीं लगना चाहिए. आधिकारिक डेटा में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी सहित अलग-अलग कैटेगरी के लिए रैंक दी गई है. इसी तरह कोटे और सीट के प्रकार के कारण भी क्लोजिंग रैंक बदल सकती है. क्लोजिंग रैंक का अर्थ उस खास कॉलेज, एमबीबीएस सीट, कैटेगरी कोटा और काउंसलिंग राउंड में अंतिम रूप से सीट पाने वाली उम्मीदवारों की रैंक से हैं. इसे सभी मेडिकल कॉलेज के लिए लागू होने वाली कोई एक कटऑफ नहीं माना जा सकता. 

UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.