Google Gemini का ये प्रीमियम फीचर अब हर किसी के लिए हुआ FREE, ऐसे उठाएं फायदा
हिमांशु तिवारी September 12, 2026 10:42 PM

Google अपने AI चैटबॉट Gemini को लगातार ज्यादा बेहतर बना रहा है. कंपनी ने अब अपने एक खास प्रीमियम फीचर Daily Brief को फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. यानी अब Gemini इस्तेमाल करने के लिए पेड AI सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के साथ-साथ बिना सब्सक्रिप्शन वाले लोग भी इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे. आइए जानते हैं कि कैसे काम करता है ये फीचर.

क्या है Gemini का Daily Brief फीचर?

जानकारी के अनुसार, Google ने इस फीचर को मई में आयोजित अपने सालाना I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश किया था. Daily Brief का मकसद यूजर की रोजमर्रा की जरूरी जानकारी को एक जगह पर उपलब्ध कराना है.

ये फीचर आपके Gmail में आने वाले जरूरी ईमेल, Google Calendar में मौजूद अपकमिंग इवेंट और Gemini के साथ हुई बातचीत से मिले संदर्भों को एक साथ देख सकता है. इसके बाद Gemini इन जानकारियों के आधार पर आपके लिए एक तरह का पर्सनल डेली अपडेट तैयार करता है. इससे आपको सुबह-सुबह अलग-अलग ऐप खोलकर ईमेल, मीटिंग और जरूरी काम चेक करने की जरूरत नहीं होती है.

Daily Brief में क्या-क्या मिलेगा?

Daily Brief आपके लिए जरूरी जानकारियों को अलग-अलग हिस्सों में मैनेज करता है. इसमें कुछ ऐसे काम या चीजें सबसे ऊपर दिखाई जाती हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. वहीं दूसरे हिस्सों में आपके लंबे समय के गोल और आने वाले कामों से जुड़ी जानकारी दिखाई जाती है.

खास बात ये है कि ये सिर्फ एक नॉर्मल टू-डू लिस्ट नहीं है. यूजर Brief में दिखाई देने वाले किसी भी काम या जानकारी पर Gemini से बातचीत कर सकता है और उसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकता है.

इसके अलावा ये भी देखा जा सकता है कि कोई जानकारी Gmail, Calendar या किसी दूसरे सोर्स से ली गई है. जरूरत पड़ने पर वहीं से ईमेल खोलना, उसका जवाब तैयार करना या किसी इवेंट और रिमाइंडर को शेड्यूल करना भी संभव है.

Daily Brief इस्तेमाल करने के लिए क्या करना होगा?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए Gemini ऐप में अपने Google Workspace को कनेक्ट करना होगा. इसके साथ Gemini की Personal Intelligence सेटिंग में Memory को ऑन करना जरूरी है.

इसके अलावा Google की Smart features in other Google products सेटिंग भी एक्टिव होनी चाहिए. इन सेटिंग्स के बाद Gemini आपके संबंधित Google ऐप्स से जरूरी संदर्भ लेकर Daily Brief तैयार कर पाएगा.

फिलहाल ये फीचर एडल्ट यूजर्स के पर्सनल Google अकाउंट के लिए उपलब्ध है. स्कूल और ऑफिस के Google अकाउंट पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा

पहले सिर्फ पेड यूजर्स के लिए था फीचर

आपको बता दें कि शुरुआत में Daily Brief को Gemini के AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्रिप्शन का हिस्सा बनाया गया था. अब Google इसे अमेरिका में पर्सनल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले फ्री यूजर्स तक भी पहुंचा रहा है.

ये कदम ऐसे समय में आया है जब Google अपने पुराने Google Assistant को पूरी तरह खत्म करके Gemini को उसका ऑप्शन बना रहा है. ऐसे में Daily Brief जैसे फीचर्स Gemini को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले चैटबॉट के बजाय एक पर्सनल AI असिस्टेंट बनाने की दिशा में जरूरी हो सकता है.

प्राइवेसी को लेकर रहें सावधान

Daily Brief एक काम का फीचर जरूर है लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले ये समझना जरूरी है कि इसके लिए Gemini को आपकी पर्सनल जानकारी की जरूरत पड़ती है. Gmail, फाइलों और पुरानी Gemini बातचीत से मिले डेटा के आधार पर ही ये फीचर आपके लिए ज्यादा काम का Brief तैयार कर पाता है.

Google के मुताबिक, Gemini से जुड़ी कुछ जानकारी उसके जनरेटिव AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं. कुछ मामलों में उससे जुड़े ईमेल और फाइलों की समरी, पार्ट या उनसे निकाले गए रिजल्ट्स का ह्यूमन एनॉलिसिस भी हो सकता है.

इसलिए अगर आपके Google अकाउंट में बेहद संवेदनशील जानकारी मौजूद है तो उसे Gemini से कनेक्ट करने से पहले प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर चेक कर लें.

iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 में कौन ज्यादा पावरफुल? कंपैरिजन से समझें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.