ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच गिरफ्तार
Tarunmitra September 08, 2024 06:42 AM

रांची। रांची के सुखदेवनगर नगर थाना पुलिस ने सेंट्रल बैंक गली से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पांच युवक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आर्यन कुमार सिंह, गौतम कुमार यादव, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, हर्ष कुमार और हिमांशु यादव उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 15.19 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित अखिल मेमोरियल स्कूल सेन्ट्रल बैंक गली में अवैध रूप से नशीले पदार्थो का खरीद बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस बल को देख भागने के क्रम में तीन लोगों को पकड़ा गया। इन आरोपितों के निशानदेही पर दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों शैलेश और हर्ष के खिलाफ पूर्व से मामले दर्ज है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.