ग्वालियर में चमके बीकानेर के तीरंदाज़
Udaipur Kiran Hindi September 19, 2024 08:42 AM

बीकानेर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) . Gwalior में सीबीएसई वेस्ट ज़ोन राज्य स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक आयोजित हुई जिसमें अंडर 14 श्रेणी (कंपाउंड) में Bikanerके सार्दूल क्लब तीरंदाज़ी अकैडमी के भाविक खत्री ने गोल्ड मेडल और विहान खत्री ने यंगेस्ट रैंकर का ख़िताब हासिल कर ब्रोंज मेडल पर निशाना साधा और रिकर्व आर्चरी में निशा कुमारी ने ब्रोंज मेडल तथा रितिका गुर्जर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया

अंडर 19 रिकर्व श्रेणी में अकैडमी के गौरवादित्य सिंह राठौर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और इन सभी खिलाड़ियों ने नेशनल्स में स्थान पक्का किया इनके कोच मुकेश सुथार और राम स्वामी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा साथ ही सार्दूल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़ अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने चयनित तीरंदाज़ों को बधाई दी.

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.