White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत
Webdunia Hindi September 19, 2024 11:42 PM

Fenugreek seeds Benefits


Causes of White Discharge: वेजाइना को हेल्दी और लुब्रिकेटेड रखने के लिए वेजाइना ट्रेक में एक चिपचिपा डिस्चार्ज सामान्य है। मगर ये डिस्चार्ज संक्रमण का भी संकेत हो सकता है। असल में थिक व्हाइट कर्डी डिसचार्ज एक प्रकार का फंगल डिसर्चाज होता है, जो शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने से बढ़ जाता है।

वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए उसमें आने वाले बदलावों को पहचानकर उसकी जांच करवाना आवश्यक है। ज्यादातर महिलाओं को कभी न कभी White discharge का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत के लिए मेथी दाना के सेवन की सलाह दी जाती है। आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं वेजाइना से सफेद डिस्चार्ज का क्या कारण है इससे कैसे बचा जा सकता है, आइए जानते हैं विस्तार से।ALSO READ: डिलीवरी होने के कितने दिनों पहले शुरू हो जाता है व्हाइट डिस्चार्ज

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या क्यों होती है:
विशेषज्ञ के अनुसार वजाइना से सफेद पानी का स्त्राव सामान्य है। ये थोड़ा चिपचिपा और वॉटरी होता है। मटमैले रंग का ये डिस्चार्ज पीरियड साइकल, ओब्यूलेशन, सेक्स और प्रेगनेंसी के दौरान होता है। लेकिन अगर इस डिस्चार्ज की गंध, मात्रा और रंग में बदलाव हो रहा है तो यह चिंता का कारण बन जाती है।

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ रेणु दुबे के अनुसार जो महिलाएं जो प्री डायबिटीक है, ओवरवेट हैं और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के शिकार हैं। उन्हें व्हाइट डिसचार्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मेथीदाना का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रज़िस्टेंटस को कम करने और शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने से व्हाइट डिस्चार्ज को सीमित किया जा सकता है।

मेथी दाना व्हाइट डिस्चार्ज को कैसे करता है
मेथीदाना को पारंपरिक रूप से विभिन्न औषधीयों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है और एपिटाइट बूस्ट होता है। मेथीदाना खाने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे ओवरनाईट सोक करने खाने के अलावा चाय में मिलाकर, पानी में उबालकर और पेस्ट की फॉर्म में लिया जा सकता है। साथ ही रेसिपीज़ में एड करके भी खाया जा सकता है।

मेथी दाना के फ़ायदे
1. एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर
मेथी में मौजूद कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस का सामना करने में मदद करते हैं। इससे यानि में बढ़ने वाले संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही व्हाइट डिस्चार्ज को सीमित किया जा सकता है।

2. एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़
रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट में बढ़ने वाली सूजन और एंफेक्शन को करने में मेथीदाना फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद गुणों के चलते वेजाइना का पीएच लेवल उचित बना रहता है और इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इससे वेजाइना से होने वाले डिस्चार्ज से होने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है।

3. हार्मोन को रखे संतुलित
हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मेथी मदद कर सकती है, जो असामान्य योनि स्राव का एक मुख्य कारण हो सकता है। इसके लिए मेथीदाना को रातभर भिगोकर सुबह उठकर चबाने से हार्मोन के बैलेंस को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे पीसीओएस और अनियमित पीरियड साइकल की समस्या को भी हल किया जा सकता है।

4. इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इससे वेजाइना से होने वाले व्हाइट डिस्चार्ज को कम किया जा सकता है। इसके अलावा मेथीदाना की मदद से शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। इससे शरीर में मौजूद विपैले पदार्थों को रिलीज़ करने में मदद मिलती है।

वेजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से सामान्य है। मगर इसके रंग, गंध और टैक्सचर में आने वाला परिवर्तन किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके चलते सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (sexual transmitted disease) का खतरा बना रहता है। वेजाइनल डिसचार्ज के साथ बढ़ने वाली खुजली और डिस्चार्ज का ब्राउन होना और पेट के निचले हिस्से में होने वाला दर्द संक्रमण को दर्शाता है। अगर आपको इस वजह से ज़्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

अस्वीकरण ( Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.