Vastu Tips: अगर घर में अचानक उग गया है पीपल का पेड़ तो ये हैं संकेत
samacharjagat-hindi September 19, 2024 11:42 PM

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़ों को लेकर भी बहुत सी जानकारियां गई हैं। पेड़-पौधे हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। सरकार भी घर के पास पेड़-पौधे लगाने की सलाह देती है। हालांकि एक पेड़ का घर में उगना शुभ नहीं माना जाता है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैंं। आज हम आपको पीपल के पेड़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये पेड़ अचानक से घर में कहीं निकलने लगे तो वास्तु के अनुसार इसके शुभ संकेत नहीं होते हैं।

इस पेड़ के घर में उगने से माना जाता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न नहीं हैं और किसी न किसी बात को लेकर वह नाराज हैं। घर में पीपल का पेड़ बार-बार निकलता है तो इसका कारण पितृ दोष को माना जाता है। इसी कारण पीपल का पेड़ घर में उगने पर इसे हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस पेड़ को हटाने का तरीका भी बताया गया है।

PC:hi.wikipedia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.