Weather Today: Delhi-NCR में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, इस दिन से झमाझम बरसेंगे मेघ; जानें कब होगी मानसून की विदाई
Times Now Navbharat September 20, 2024 05:42 PM

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना बना हुआ है। अगस्त की शुरुआत से मानसून दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों पर मेहरबान नजर आया। बारिश के इस दौर में 15 साल बाद सितंबर के महीने में ठंडक बढ़ी है। दिल्लीवालों को रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच मानसून की विदाई का समय भी नजदीक आ गया है। मौसम विभाग दिल्ली में मानसून की वापसी 23 सितंबर तक होने का अनुमान लगाया था। लेकिन हाली ही में मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून की विदाई में अभी समय है। क्योंकि यहां बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 20 September 2024 LIVE: बिहार में मानसूनी बारिश पर ब्रेक, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बरसात की संभावना; जानें अपने शहर के मौसम का हाल


दिल्ली में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बारिश का दौर 25 सितंबर से फिर शुरू होगा। अनुमान है कि सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में और अक्टूबर महीने के शुरुआती सप्ताह में दिल्ली में बारिश होगी। इससे दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत जल्द होने वाली है।

दिल्ली में मानसून की विदाई में होगी देरी
मौसम विभाग के पहले के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में मानसून की विदाई 23 सितंबर तक होनी थी। लेकिन हाल की में आए अपडेट के अनुसार, सितंबर के अंतिम और अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश के बाद मानसून की विदाई होगी। बताया जा रहा है कि मानसून की वापसी में देरी का कारण यागी तूफान भी है। जो मध्य प्रशांत महासागर से शुरू हुआ था और उत्तर भारत पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - Delhi News: त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क धंसने से हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, भराई का काम जारी


दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम विभाग ने आज किसी भी प्रकार की बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान गाजियाबाद-नोएडा और गुरुग्राम -फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 35 और 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 23 और 34 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.