Chittorgarh हस्तनिर्मित लोरल डिजाइन साड़ी बनी लड़कियों की पसंद
aapkarajasthan September 22, 2024 01:42 AM

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौड़गढ़  आजकल लोरल प्रिंट साड़ी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो गर्ल्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस फेस्टिवल सीजन में गर्ल्स हैंडमेड लोरल डिजाइन साड़ी को काफी पसंद कर रही हैं। सोशल मीडिया पर गर्ल्स अपने लोरल डिजाइन साड़ी के खूबसूरत लुक को पोस्ट कर रही है, जिससे यह ट्रेंड और भी लोकप्रिय हो रहा है। विभिन्न रंगों और डिजाइन वाली साडिय़ों में मॉर्डन ट्िवस्ट भी देखने को मिल रहा है। गर्ल्स इसे कैजुअल इवेंट्स और फेस्टिवल्स में पहनना पसंद कर रही हैं। फैशन डिजाइनर्स ने बताया कि हैंडमेड साडिय़ों की खासियत यह है कि हर पीस यूनिक होता है, जिसे हाथों की बारीकी कारीगरी से तैयार किया है। यह साडिय़ां विभिन्न रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध हैं। फेस्टिवल्स पर गर्ल्स इन्हें विभिन्न प्रकार के ब्लाउज के साथ कैरी कर रही हैं, जिससे उनका लुक और अट्रेक्टिव बन जाता है।

स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक

स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक के लिए गर्ल्स लोरल प्रिंट साड़ी कैरी कर रही है। फैशन डिजाइनर्स ने भी इस ट्रेंड को अपनाया है और अब लोरल प्रिंट साड़ी को फैशन शो में देखा जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन स्टोर्स पर इनकी बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गर्ल्स इस ट्रेंड की ओर अट्रेक्ट हो रही हैं।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.