Birthday Special: बचपन में पढ़ाई के साथ ऐसा करते थे रणबीर कपूर, यहां से पूरी की पढ़ाई, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें
samacharjagat-hindi September 29, 2024 12:42 AM

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 28 सितंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। रणबीर कपूर का संबंध फिल्मी परिवार से रहा है। उनका पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा है। वह ऋषि कपूर और नीतु सिंह के बेटे हैं, जो बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं।

जन्मदिन पर आज हम आपकों बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बचपन से ही बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के प्रति भी रुचि रखते थे।

अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी करने के बाद रणबीर कपूर ने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से कॉलेज की पढ़ाई की। रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म सांवरिया से की। इसमें उनका अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ शानदार अभिनय देखने को मिला था।

PC:News18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.