केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान लखनऊ में हिन्दी कार्यशाला एवं हिन्दी पखवाड़ा समारोह सम्पन्न
News Express 24 September 29, 2024 03:27 AM

लखनऊ: केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान लखनऊ में दिनांक 28 सितंबर 2024 को हिन्दी कार्यशाला एवं हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन डॉक्टर लिपिपुष्पा देबता (प्रभारी अधिकारी) की अध्यक्षता में किया गया। इस समारोह में मुख्य वक्ता डॉक्टर बी.एन.तिवारी (पूर्व उप महानिदेशक-केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ) एवं प्रोफेसर (डॉ.) योगेंद्र प्रताप सिंह (हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) एवं डॉक्टर जे.पी.सिंह (पूर्व सहायक निदेशक-केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान लखनऊ) की उपस्थिति में सफलता से उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।HINDI PAKH 1

कार्यक्रम में संस्थान की हिन्दी व शोध अधिकारीगण में से डॉक्टर रेनू बाला, डॉक्टर अमित श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रतिभा शिवहरे, डॉक्टर दिव्या वर्मा के साथ ही ससंठन के अन्य सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिव्या पाण्डेय ने किया।1

बताते चलें की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह जी ने “हिन्दी का व्यावहारिक अनुपयोग” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए राष्ट के सर्वांगीण विकास में भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता पर बड़े मार्मिक ढंग से प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक समझाया। एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर बी.एन.तिवारी जी ने राज भाषा प्रबंधन विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर (वॉयस टायपिंग, गूगल ट्रांसलेशन एवं यूनीक कोड की उपयोगिता एवं तकनीक के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तकनीकी रूप से ज्ञानवर्धन किया।2

आज के इस भव्य कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने-अपने उदगार व्यक्त किए।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की संस्थान में 25 व 26 सितंबर 2024 को आयोजित राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध व कविता पाठ के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार तथा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित करके उनका हौसला बढ़ाया गया। अंत में हिन्दी अधिकारी व शोध अधिकारी डॉक्टर रेनू बाला ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.