अब आप भी घूम सकते है बिना वीजा के ये 5 विदेश, आप भी आज ही बनाएं यात्रा की योजना
Samachar Nama Hindi October 02, 2024 12:42 AM

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! विदेश यात्रा करना हर किसी का सपना होता है। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय होने के नाते आपको वीजा की भी जरूरत नहीं है। जी हां, इन देशों की यात्रा के लिए आपको किसी कागजी कार्रवाई से गुजरने की जरूरत नहीं है।

गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए इन देशों की यात्रा सबसे अच्छी मानी जाती है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को पहली नजर में ही मंत्रमुग्ध कर देती है। आइए जानते हैं वो कौन से देश हैं जहां भारतीय पर्यटक आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

नेपाल की यात्रा के लिए आप सड़क, ट्रेन या हवाई मार्ग में से किसी एक को चुन सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है। भारत के इस पड़ोसी देश में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकता का सबूत पेश करना ही काफी है। यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

भारतीयों को थाईलैंड जाने के लिए अग्रिम वीजा की जरूरत नहीं है। आप वीजा ऑन अराइवल के तहत 15 दिनों तक यहां की खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। कम खर्च में घूमने के लिए यह सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है।

अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने के शौकीन हैं तो इंडोनेशिया की यात्रा भी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यहां आप बजट को ध्यान में रखते हुए गहरे समुद्र से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। आप यहां वीजा ऑन अराइवल के तहत 30 दिनों तक रह सकते हैं।


 

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.