सुहागरात में हुआ कुछ ऐसा कि पति को छोड़ भागी दुल्हन, चौंकाने वाला है मामला
Newstracklive Hindi October 03, 2024 07:42 AM

बरेली: यूपी के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक नई दुल्हन का मूड उस समय खराब हो गया, जब उसे पता चला कि उसका दूल्हा नपुंसक है। सुहागरात के तुरंत पश्चात् दुल्हन अपने कमरे से बाहर आई और अपने पिता को फोन कर मायके चली गई। मायके पहुंचकर उसने पूरी बात अपने पिता को बताई, जिससे वे भी नाराज हो गए। फिर उन्होंने शादी करवाने वाले बिचौलिये को रात में ही घर बुलाया तथा परिजनों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। बिचौलिये की रात भर पिटाई की गई।

वही इस घटना की खबर किसी प्रकार पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बिचौलिये को छुड़वाया। मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह घटना बरेली के सीबीगंज क्षेत्र की है। दूल्हे के पिता ने बताया कि उन्होंने बिथरी चैनपुर के एक बिचौलिये के माध्यम से अपने बेटे का निकाह करवाया था। 28 सितंबर को निकाह के बाद दुल्हन ससुराल आई, मगर वह अचानक अपने पति को नपुंसक बताकर घर से भाग गई। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसे कोई समस्या नहीं है। वे नहीं समझ पा रहे हैं कि दुल्हन ने ऐसा आरोप क्यों लगाया। उन्होंने दावा किया कि दुल्हन के लगाए सभी आरोप गलत हैं।

दूसरी तरफ, दुल्हन का कहना है कि सुहागरात पर उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है तथा बिचौलिये ने यह बात उनसे छुपाई थी। जब उसे रात में सच्चाई का पता चला, तो उसने अपने पिता को फोन किया तथा तुरंत मायके चली गई। वहां पहुंचकर उसने रोते हुए पूरी घटना अपने परिवार को बताई। दुल्हन के पिता ने तुरंत बिचौलिये को अपने घर बुलाया, फिर लड़की के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिचौलिये को छुड़वाया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ आरम्भ कर दी है तथा मामले की तहकीकात जारी है।

'देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं', कंगना के बयान ने मचाया-बवाल

दिल्ली में जब्त हुई ड्रग्स की बड़ी खेप, बरामद हुई 2000 करोड़ की 500KG कोकीन

MP में PM मोदी ने किया Bio-CNG प्लांट वाली 'गौशाला' का उद्घाटन

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.