पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है : पुष्पा पाण्डेय
jagruk youth October 10, 2024 06:42 AM

Jagruk Youth News, 9 october 2024-Amroha News , Amroha जनपद अमरोहा में राज्य महिला आयोग की सदस्य, पुष्पा पाण्डेय द्वारा वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उत्पीड़न की शिकार महिलाएं व्हाट्सएप के जरिए भी राज्य आयोग में अपनी शिकायत घर बैठे आसानी से दर्ज करा सकती हैं।

महिलाओं के लिए बड़ी मददगार साबित होगी जो दूर-दराज इलाकों में रहती हैं। सखी वन स्टॉप सेन्टर, अमरोहा के जिला प्रोबेशन अधिकारी, सेन्टर मैनैजर एवं मनौवैज्ञानिक परामर्शदाता के साथ अल्पावासित कुल तीन पीडिताओं के साथ वार्ता की और उन्होने पीड़िताओं को अपने माता-पिता के साथ जाने हेतु उनको समझा कि नाबालिक बच्ची के लिए घर ही सही मायने में सुरक्षित स्थान है।

मेडिकल पंजिका, अल्पावास ंपंजिका, केस पंजिका को देखा  और सेन्टर मैनैजर एवं मनौवैज्ञानिक परामर्शदाता से केसो की जानकारी ली। इसके साथ वन स्टॉप सेन्टर में पुलिस चौकी स्थापित करने का भी निर्देश दिया ताकि एफ0आई0आर0 दर्ज करने में महिला को कोई दिक्क्त न हो।  


राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय द्वारा निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी, राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज, श्रीमती स्नेहा लता, प्रधानाचार्य, ममता दुबे, सेन्टर मैनेजर, करूणा निधि, मनौवैज्ञानिक परामर्शदाता, अनुराधा भारती, पैरामेडिकल, नर्स, ज्योति त्यागी, कम्प्यूटर आपरेटर,  नरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

Written By Rohit Kumar journalist

यह भी पढ़ें- 
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.