इस एक्ट्रेस के लिए अभिषेक बच्चन ने दिया पत्नी ऐश्वर्या को धोखा? रेडिट यूजर का दावा बेटी संग एक्ट्रेस ने छोड़ा पति का घर
Mensxp October 11, 2024 02:42 AM

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के पावर कपल हैं। लेकिन, काफी लंबे समय से दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। अफवाहें हैं कि ऐश और अभिषेक के बीच में चीजें ठीक नहीं हैं। जिसके चलते कपल के तलाक तक की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि इन खबरों पर हमेशा से ही दोनों ने चुप्पी साधी हुई है। 


वहीं इसी बीच एक रेडिट यूजर ने ऐश और अभिषेक के बीच उनके झगड़े के पीछे की असली वजह जानने का दावा किया है। जिसके बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। यूजर की मानें तो एक्टर ने ऐश पर चीट किया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

ऐश्वर्या-अभिषेक के अलग होने की वजह आई सामने
View this post on Instagram

 Image Credit: Instagram/Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच के मनमुटाव की वजह एक रेडिट यूजर ने बताई है। दरअसल, रेडिट यूजर ने खुलासा किया कि बॉलीवुड का ये कपल अलग हो गया है और अलग ही रह रहे हैं। यही नहीं यूजर ने इस बात का भी दावा किया है कि एक्टर ने अपनी को-एक्ट्रेस की वजह से ऐश को धोखा दिया है। 


रेडिट यूजर के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने अपनी ‘दसवीं’ की को-एक्ट्रेस निमरत कौर की वजह से ऐश्वर्या को चीट किया है। वहीं अब इस खबर के सामने आने के बाद से लोग सच्चाई के सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

पति से अलग होकर मां के साथ रह रही हैं ऐश्वर्या
View this post on Instagram

 Image Credit: Instagram/Aishwarya Rai

खबरों की मानें तो फिलहाल  ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन संग उनके घर में नहीं रह रही हैं। एक्ट्रेस बेटी आराध्या संग अपनी मां के घर में रह रही हैं। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में ऐश ने अभिषेक के बिना ही अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 


पोस्ट में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या सेहत से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं जिसकी वजह से उन्हें वजन कम करने में भी मुश्किल हो रही है। वैसे हाल ही में ऐश्वर्या को पेरिस फैशन वीक में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को दीवाना बना डाला।


ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
View this post on Instagram

 Image Credit: Instagram/Aishwarya Rai

ऐश्वर्या और अभिषेक ने लंबी डेटिंग के बाद 20 अप्रैल 2007  में शादी की थी। शादी के बाद दोनों अपनी पहली बेटी आराध्या के माता-पिता बने। जहां ऐश ने कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया था। वहीं अभिषेक ने कई दमदार रोल प्ले कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 


फिलहाल ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्न्म की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (Ponniyin Selvan) सीरीज में देखा गया। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। वहीं अभिषेक बच्चन को फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) में देखा गया था। जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 


© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.