सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी CM योगी आदित्यनाथ की भी नहीं सुनते
Times Now Navbharat October 11, 2024 06:42 PM

GNW का फुलफॉर्म अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन समझते हैं तो ये आपकी बड़ी गलती है। शायद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी GNW का मतलब ग्रेटर नोएडा वेस्ट ही समझते हैं, यही वजह है कि वह यहां विकास कार्यों के आदेश जारी करते हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के लिए GNW का मतलब गड्ढा नोएडा वेस्ट है। इस अथॉरिटी में भ्रष्टाचार और काम न होने की तो आपके कई खबरें पहले भी पढ़ी और देखी होंगी। लेकिन अथॉरिटी के अधिकारी इतने बड़े हो गए हैं कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश तक नहीं मानते।

ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, इसके पीछे वजह है। दरअसल कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के लिए आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि त्योहारों का मौसम है, ऐसे में , ताकि लोगों को त्योहार का लुत्फ लेने का भरपूर अवसर मिले। लेकिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी या तो सोए हुए हैं या उनके लिए मुख्यमंत्री का आदेश कोई मायने ही नहीं रखता। ऐसा नहीं होता तो अब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों के गड्ढे भर गए होते। यह हाल तो अथॉरिटी ने एक प्लान्ड सिटी में कर रखा है, सोचिए गांवों की सड़कों का क्या हाल होगा।
ये भी पढ़ें - । हमारी इस रिपोर्ट के बाद चार मूर्ति गोलचक्कर के गड्ढे तो भर दिए गए, लेकिन आसपास के गड्ढों पर अथॉरिटी की नजर ही नहीं गई।


सभी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढेग्रेटर नोएडा वेस्ट में जहां-तहां गड्ढों का राज है। अथॉरिटी ने छोटी-मोटी अंदरूनी सड़कों और बाहर की अन्य शहरों से जोड़ने वाली दोनों तरह की सड़कों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। हर सड़क पर आपको बड़े-बड़े गड्ढे मिल जाएंगे। फिर गौर सिटी के सामने वाली सड़क, चार मूर्ति से नोएडा की ओर जाने वाली सड़क, नोएडा से चार मूर्ति की ओर आने वाली सड़क और चार मूर्ति से एक मूर्ति की ओर जाने वाली सड़क... यह सब शहर की बहुत ही महत्वपूर्ण सड़कें हैं। इन पर गड्ढे होने का मतलब आप साफ संदेश दे रहे हैं कि आपका गड्ढा नोएडा वेस्ट में स्वागत है। गड्ढो सा जान बचाना आपकी जिम्मेदारी।

आज क्यों लिया जायजामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अक्टूबर तक का समय दिया था। इसलिए हमने आज सुबह यानी 11 अक्टूबर को इन सड़कों का जायजा लिया। लेकिन इन सड़कों का हाल आज भी वैसा ही है, जैसा मुख्यमंत्री के आदेश से पहले था। इसका मतलब साफ है कि अथॉरिटी के अधिकारी मुख्यमंत्री की बात को भी अनसुना करते हैं और मुख्यमंत्री के आदेश को नहीं मानते।
ये भी जानें -

देखें शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 की सुबह का वीडियो

Greater Noida West में सड़कों से ज्यादा गड्ढे


अब किससे गुहार लगाएंअथॉरिटी के अधिकारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए स्वयं कुछ अच्छा निर्णय लेते नहीं। मुख्यमंत्री की बात वह सुनते नहीं। ऐसे में क्या सड़क के गड्ढों को भरने के लिए यहां के निवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगे गुहार लगानी पड़ेगी? अथॉरिटी के लोग आश्वासन दें कि वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुनकर सड़कों के गड्ढे भर देंगे तो यहां के निवासी ऐसा भी कर लेंगे। वैसे भी कभी अपने फ्लैट पाने के लिए तो कभी मेट्रो और बस के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी अक्सर धरना प्रदर्शन और गुहार लगाते रहते हैं।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.