ऋशभ पंत के बैट से निकले लंबे छक्के ने मैच का बदला रुख
Suman Singh October 21, 2024 08:27 PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के हार की हर तरफ समीक्षा हो रही है कुछ लोग खराब बल्लेबाजी को गुनाह दे रहे है तो कुछ लोग रोहित शर्मा की कप्तानी को गुनेहगार मान रहे है पर इस मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर सबा करीम का मानना है कि ऋशभ पंत के बैट से निकले लंबे छक्के ने मैच का रुख बदल दिया अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर सबा कराम ने  ये बयान क्यों दिया और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या  हैकैसे भारतीय दूसरी पारी के आखिरी 7 विकेट केवल 54 रन जोड़ पाए

दरअसर न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने जब दूसरी नयी गेंद लिया तो हिंदुस्तान के लिए ऋषभ पंत और सरफराज खान एक बड़ी साझेदारी कर बहुत आक्रमक मूड में नजर आ रहे थे | दूसरी नयी गेंद स्विंग तो हो रही थी पर साथ ही रन भी बन रहे थे  87वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने स्लॉग स्वीप करते हुए एक बड़ा छक्का जड़ दिया छक्का इतना लंबा था कि गेंद मैदान से बाहर चली गई गेंद के बाहर जाते ही किवी टीम को मैच में वापस आने का मौका मिल गया

बदल हुई गेंद ने किया करिश्मा टीम इण्डिया की हार 

काफी समय गेंद ढूढ़ने के बाद तीसरा नए बॉल का डिब्बा लेकर मैदान पर पहुंचे और साउदी ने तब निकाली वो गेंद जिसने पूरी बल्लबाजी की कमर तोड़ दी बदली हई गेंद अधिक करामात करने लगी | और जो पिच पहले सपाट लग रही थी वहां फिर हलचल नजर आने लगी फिर क्या थे बदली हुई गेंद और बोलती दरारों के कांबिनेशन ने भारतीय बल्लेबाजी को हिलाकर रख दिया के राहुल रवीद्र जाडेजा अश्विन स्वयं पंत समेत पूरे टेलंडर्स के लिए पिच पर खड़े होना कठिन हो गया बदली हुई गेंद के सामने  6 बल्लेबाज पवेलिएन लौटे और टीम जोड़ पई सिर्फ  54 रन

आईपीएल के मैच में भी बदली गेंद ने किया कमाल 

पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसी वर्ष चिन्नास्वामी के मैदान पर  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में मैच में भी यही देखने को मिला था | 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे और क्रीज पर थे महेंद्र सिंह धोनी 20वें ओवर फेंकने आए यश दयाल की की पहली गेंद पर धोनी ने बड़ा छक्का लगाया छक्का इतना लंबा था कि गेंद मैदान से बाहर चली गई गेंद बदलना पड़ा और अगली गेंद पर धोनी आउट हो गए

बाकी चार गेंदबाज 11 रन बनाने थे क्रीज पर जाडेजा थे पर बदली हुई गेंद कुछ और कहानी लिखना चाह रही थी चेन्नई जीता हुआ मैच हार गई कुल मिलाकर सबा करीम की बात से  एक बात तो साफ है कि चिन्नस्वामी के मैदान पर टोटका चलता है और गेंद बाहर गई को दूसरी गेंद कुछ ना कुछ करिश्मा जरूर करेगी

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.