करवा चौथ पर इस मशहूर एक्टर ने पत्नी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वायरल तस्वीरों को देख तारीफ करते नही थक रहे फैंस
Samachar Nama Hindi October 22, 2024 02:42 AM

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने कल यानी 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया। 12वीं फेल से रातों-रात स्टार बने विक्रांत ने अपनी पत्नी के साथ इस त्यौहार को मनाया। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने अपने पार्टनर के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। ऐसे में विक्रांत मैसी क्यों पीछे रहते। उन्होंने भी अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ करवा चौथ मनाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में फैन्स को विक्रांत की कुछ ऐसी चीज देखने को मिली, जिसकी वजह से वो उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


विक्रांत ने छुए पत्नी के पैर
विक्रांत मैसी ने आज यानी 21 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उनकी पत्नी शीतल ठाकुर चांदनी रात में छलनी से उन्हें देखती नजर आईं। कपल ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ है। दोनों घर की छत पर करवा चौथ मना रहे थे। दूसरी तस्वीर में शीतल ने विक्रांत का आशीर्वाद लेते हुए उनके पैर छुए। तीसरी तस्वीर में विक्रांत ने भी अपनी पत्नी के पैर छुए। आखिरी स्लाइड में विक्रांत शीतल को पानी पिलाते नजर आए और पत्नी शीतल ने उनका व्रत खुलवाया। करवा चौथ के खास मौके पर शीतल मैजेंटा साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विक्रांत ने जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। कपल की इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोगों को विक्रांत द्वारा अपनी पत्नी के पैर छूने का पल काफी पसंद आया है।


फैंस ने विक्रांत को ऐसे रिएक्शन दिए
फैंस ने विक्रांत पर खूब प्यार लुटाया और कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया। एक यूजर ने कहा, "सच्चा प्यार ऐसा ही होता है", जबकि दूसरे ने लिखा, "क्यूटीज।" एक फैन ने लिखा, "तस्वीर नंबर 3 मेरी पसंदीदा है।" और "विक्रांत सर ने मेरा दिल चुरा लिया।" अन्य कमेंट में फैन्स ने उन्हें "खूबसूरत" कहा और उनकी "सादगी" की भी तारीफ की।


विक्रांत और शीतल हाल ही में माता-पिता बने हैं
इससे पहले शीतल ठाकुर ने भी करवा चौथ की कुछ बेहतरीन पारिवारिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने अपने बेटे वरदान को गोद में लिए हुए विक्रांत मैसी के साथ पोज दिया था। छोटे बच्चे ने आरामदायक हुडी पहनी हुई थी, लेकिन उसका चेहरा कैमरे से छिपा हुआ था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "प्यार और केवल प्यार। करवाचौथ स्पेशल।" विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने फरवरी 2024 में अपने बेटे का स्वागत किया।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.