Jabalpur News: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में 2 की मौत और 9 लोग घायल
Times Now Navbharat October 22, 2024 10:42 PM

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं 9 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और पुलिस मौजूद हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Jabalpur News: जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका




© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.