Gandi Baat 3 पर मचे हंगामे को लेकर पुलिस ने की Ekta Kapoor और उनकी मां से पूछताछ, इस दिन कोर्ट में होगी पेशी
Samachar Nama Hindi October 23, 2024 04:42 AM

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  पॉपुलर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के नाम एक नया विवाद जुड़ गया है। उनकी ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज गंदी बात के सीजन 3 को लेकर बवाल मचा हुआ है। एकता के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज यानी मंगलवार 22 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर से पूछताछ की है। उन्हें थाने बुलाया गया और पुलिस ने वेब सीरीज से जुड़े पेचीदा सवाल भी पूछे। 


ALT Balaji की वेब सीरीज 'गंदी बात 3' के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अश्लील सीन दिखाने को लेकर एकता और उनकी मां पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और शोभा कपूर से गंभीरता से पूछताछ की है। साथ ही उन्हें 24 अक्टूबर को दोबारा पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।


क्या है पूरा मामला?
एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिन पहले दर्ज की गई इस शिकायत में दावा किया गया था कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच 'ऑल्ट बालाजी' पर स्ट्रीम की गई वेब सीरीज 'गंदी बात' में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि एकता कपूर अपनी वेब सीरीज में महापुरुषों और संतों का अपमान करती हैं। यह कंटेंट आपत्तिजनक है और भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।  सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर को टीवी की क्वीन कहा जाता है। वह अपने हिट शो के लिए काफी लोकप्रिय हैं. एकता के डेली सोप में काम करने के लिए सितारे उत्साहित रहते हैं. खासकर कलर्स चैनल का 'नागिन' उनका सबसे लोकप्रिय शो है। 

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.