दरअसल, कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-एसपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महाराष्ट्र में 103 से 108 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि उद्धव की शिवसेना 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। शरद पवार की एनसीपी को समझौते के तहत 80 से 85 सीटें मिल सकती हैं। 3 से 6 सीट अन्य सहयोगी दलों को मिल सकती हैं। इनमें आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी भी शामिल है। ALSO READ:
मुंबई में सबसे ज्यादा सीटें उद्धव को : मुंबई में सबसे ज्यादा 18 सीटों पर चुनाव उद्धव की शिवसेना लड़ेगी। कांग्रेस यहां 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शरद पवार की पार्टी को 2 सीटें मिलेंगी। 1-1 सीट पर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेंगी। ALSO READ:
इससे पहले गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की तुलना में सत्तरूढ़ महायुति में ज्यादा समस्या है। महायुति में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। महायुति के घटकों में शामिल भाजपा पहले ही 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा में कुल 288 सीट हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala