दिवाली की शाम लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें विधि विधान
Garima Singh October 25, 2024 10:27 PM
 ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन दीपावली को प्रमुख माना गया है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं. यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है.
दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है. इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, तो आइए जानते हैं.

लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि दीपावली की शाम लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त में करना फायदेमंद माना जाता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख समृद्धि आती है. इस वर्ष दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शाम को 6 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 32 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त  है. वही दीपावली पर पूजा का निशिता मुहूर्त रात में 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है.

 

दिवाली की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक—
दिवाली की रात माता लक्ष्मी के आगमन का समय होता है ऐसे में घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर एक एक दीपक जलाएं ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर आती हैं. इसके अतिरिक्त दूसरा दीपक आप पूजा स्थल पर जलाएं और एक दीपक घर के आस पास यदि मंदिर हो तो वहां जलाएं. तुलसी के पास एक दीपक जलाएं इसके अतिरिक्त नल के पास भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है अगला दीपक आप घर की रसोई में रखें इससे माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. एक दीपक घर के आंगन में रखें और इसके अतिरिक्त घर की छत पर भी दीपक जलाएं. इस दिन घर के किसी भी कमरों और अन्य स्थानों पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए.

 

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.