जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिले में आता है। इस क्षेत्र में कुल 3,52,858 (3 लाख 52 हजार 858) मतदाता हैं। इनमें 1,75,766 (1 लाख 75 हजार 786) पुरुष, 1,77,068 (1 लाख 77 हजार 68) स्त्री और 4 थर्ड जेंडर वोटर इस हैं।
बिहार से अलग होकर बने झारखंड राज्य में अब तक 4 बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 2 बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और दो बार ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है।
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित जुगसलाई विधानसभा सीट पर मंगल कालिंदी को जीत मिली थी। मंगल कालिंदी को 88,581 वोट मिले थे। वह जेएमएम के टिकट पर चुनाव के मैदान में उतरे थे। बीजेपी (भाजपा) के प्रत्याशी मुचीराम बाउरी दूसरे जगह पर रहे थे। उनको 66,647 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आजसू के रामचंद्र सहिस थे। उनको 46,779 वोट मिले थे।
वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें एक भी स्त्री नहीं थी। सबसे अधिक 82,302 वोट पाकर आजसू के उम्मीदवार रामचंद्र साहिस लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। जेएमएम इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहा था। उसके उम्मीदवार मंगल कालिंदी को 57,257 वोट मिले थे। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दुलाल भुइयां को 42,101 वोट मिले थे।
वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें 10 पुरुष और 3 स्त्री थीं। 42,810 वोट पाकर सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार रामचंद्र सहित विधायक निर्वाचित हुए थे। उनकी जीत ने सबको चौंका दिया था। भाजपा इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली राखी रॉय को 39,328 वोट मिले थे। झामुमो इस चुनाव में तीसरे जगह पर रहा और दुलाल भुइयां को 35,629 वोट ही मिल पाए।
वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सीट से 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 18 पुरुष थे। शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दुलाल भुइयां विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्हें 59,649 वोट मिले थे। उनके विरुद्ध मैदान में उतरे बीजेपी प्रत्याशी हाराधन दास को 56,995 मतदाताओं का समर्थन मिला और वह दूसरे जगह पर रहे। तीसरे नंबर पर रहे बलदेव हाजरा को 6,796 वोट मिले थे।