4331 दिन बाद भारत ने घर में हारी टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन रौंदकर रचा इतिहास
CricketnMore-Hindi October 27, 2024 04:42 AM

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रन से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। 4331 दिन के बाद भारतीय टीम घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी है।

न्यूजीलैंड की इस एतेहासिक जीत के हीरो रहे मिचेल सैंटनर, जिन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 13 विकेट अपने खाते में डाले।

न्यूजीलैंड द्वारा मिली 359 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत के लिए दूसरी पारी में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में नौ चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली।इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी खास कमाल नहीं कर पाया।

New Zealand Stunned India! Live #INDvNZ Score @ https://t.co/3GGIgE0VxA pic.twitter.com/msnDX9MvWD

mdash; CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 26, 2024

Also Read: Funding To Save Test Cricket

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिचेल सैंटनर ने 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एजाज पटेल ने 2 विकेट औऱ ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट हासिल किया।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.