डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर में इंसुलिन के लेवल के अनियंत्रित होने के कारण होती है। इसमें शरीर का शुगर लेवल नॉर्मल से अधिक या कम हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में बदलाव करना पड़ता है, ताकि उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन लोगों को अपनी किसी भी मील को स्किप करने से बचना चाहिए? जी हां, इन मरीजों को अपनी तीनों टाइम की मील जरूर खानी चाहिए और डिनर करते समय कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को डिनर बहुत ध्यान से करना चाहिए क्योंकि रात का खाना खाने के बाद वे एक लंबे अंतराल तक खाना नहीं खाते। इसलिए, रात के भोजन को सही और संतुलित रूप में खाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण टिप्स साझा की हैं।
डिनर के दौरान ध्यान रखने वाली 3 महत्वपूर्ण टिप्स:
सलाद सबसे जरूरी
डॉक्टर कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को रात के खाने में सबसे पहले 1 कटोरी फ्रेश सलाद खाना चाहिए। सलाद फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। इसके अलावा, सलाद पेट को भी भरा हुआ रखता है।
हाई प्रोटीन और लो GI फूड्स
इन मरीजों को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। हाई प्रोटीन और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) फूड्स से शुगर के मरीजों के ब्लड शुगर को हाई होने से रोका जा सकता है। इसके लिए वे अपनी डाइट में पनीर, दाल और मल्टीग्रेन रोटी शामिल कर सकते हैं।
हरी सब्जियां जरूर खाएं
डायबिटीज के मरीजों को डिनर में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। ग्रीन वेजिटेबल खाने से ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके लिए आप पालक, मेथी या ब्रोकोली खा सकते हैं।
डिनर के बाद जीरे का पानी पीना
इसके अलावा, डॉक्टर कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को डिनर के बाद 1 गिलास गुनगुना जीरे का पानी पीना चाहिए। जीरा वाटर से शुगर लेवल बैलेंस रहता है और डाइजेशन भी सही तरीके से काम करता है। साथ ही, रात का खाना सूरज ढलने से पहले खा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: